{"_id":"6727d6fc17d2a787f1039d84","slug":"icu-is-completely-ready-in-civil-hospital-will-be-inaugurated-soon-jind-news-c-199-1-sroh1007-125181-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनकर पूरी तरह तैयार, जल्द होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनकर पूरी तरह तैयार, जल्द होगा उद्घाटन
विज्ञापन
03जेएनडी10 : नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में तैयार आईसीयू। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसमें जो भी कमियां थी, स्वास्थ्य विभाग ने उनको दूर कर लिया है। फिलहाल इसमें एक-दो गंभीर मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब आईसीयू के उद्घाटन की तैयारियां कर रहा है। उद्घाटन के बाद इसमें नियमित रूप से गंभीर मरीजों को दाखिल किया जाएगा। इसके बाद गंभीर मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करने की बजाय, उनका यहीं इलाज हो सकेगा। यह आईसीयू लोगों की जान बचाने में काफी अहम साबित होगा।
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में जो ऑपरेशन थिएटर होता था, उसी को आईसीयू का रूप दिया गया है। यहां अलग-अलग कमरों को तोड़कर एक बड़ा हॉल बनाया गया है। इसमें फिलहाल 18 बेड रखे गए हैं। इन सभी बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। आईसीयू को फिलहाल एक-दो मरीजों के लिए ही प्रयोग किया जा रहा है। फिलहाल कुछ स्टाफ की कमी है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। उसके बाद इसका विधिवत उद्घाटन करवाकर इसे शुरू किया जाएगा।
बॉक्स
गंभीर मरीजों के लिए साबित होगा वरदान
जिले में आईसीयू की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते थे। कोरोना काल में नागरिक अस्पताल में आईसीयू की जरूरत महसूस हुई और इसपर काम शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद आईसीयू बन पाया। अब यह पूरी तरह से तैयार हो चुका है। एक-दो चिकित्सकों की कमी है, जो जल्द पूरी कर ली जाएगी। आईसीयू गंभीर मरीजों की जान बचाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
आईसीयू तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन करवाया जाएगा। फिलहाल इसमें कुछ ही मरीजों को रखा जा रहा है। जल्द ही इसमें गंभीर मरीजों को भी दाखिल किया जाएगा। दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। एनएचएम के तहत चिकित्सकों को भर्ती किया जा रहा है। जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन