फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I will disclose corruption in Vis that public will be surprised: Abhay Chautala

विस में भ्रष्टाचार का ऐसा करूंगा खुलासा कि जनता रह जाएगी चकित ः अभय चौटाला

Thu, 09 Jul 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
I will disclose corruption in Vis that public will be surprised: Abhay Chautala
अभय चौटाला का स्वागत करते इनेलो नेता। - फोटो : Jind
बरोदा विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी शुरू कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार को इनेलो नेता व एलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने जींद में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान अभय चौटाला ने जींद जिले के कार्यकर्ताओं को बरोदा विधानसभा उपचुनाव के लिए होमवर्क दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक-एक व्यक्ति तीन-तीन दिन बरोद क्षेत्र में लगाएं और वहां लोगों से संपर्क कर उनकी जानकारी पार्टी को दें। इससे वहां पार्टी के लिए अभियान चलाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सफीदों रोड स्थिति एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि आठ महीने के शासनकाल में हर व्यक्ति दुखी है। उन्होंने जेजेपी का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। चौटाला ने कहा कि लोगों को 5100 रुपये पेंशन का वादा किया गया, किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया गया, लेकिन कोई भी वाद आठ महीने में पूरा नहीं किया। ऐसे में जींद के इनेलो कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि वे बरोदा में जाकर लोगों को बताएं कि भाजपा और जजपा ने उन्हें धोखा दिया है।
विज्ञापन

जजपा व भाजपा पर खाली किया तरकश
अभय चौटाला ने भाजपा व जजपा पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने कहा कि चुनाव के दौरान खूनी पार्टी कर जिन नेताओं को जेल भेजने की बात जजपा नेता कहते थे, आज उसी पार्टी की गोद में बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा-भाजपा गठबंधन को बताया जुगाड़
अभय चौटाला ने कहा कि यदि बरोदा में इनेलो जीतती है तो प्रदेश का जुगाड़ गठबंधन के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1996 में भी इसी प्रकार का जुगाड़ गठबंधन बना था। इसमें चौधरी बंसीलाल ने सरकार तो बनाई और सबको लग रहा था कि सरकार सही चल रही है। फिर एक दम से ऐसी भगदड़ मची की सबकुछ बिखर गया। यह भी उसी प्रकार का जुगाड़ है। इसमें तो सरकार बनने के साथ ही जजपा नेताओं के मतभेद सामने आने लगे थे। अब दस में से तीन लोग भी एक साथ नहीं हैं। इस गठबंधन में उसी प्रकार से दरार दिखाई दे रही हैं।

विधानसभा में करूंगा ऐसा खुलासा कि प्रदेश की जनता व लोग रह जाएंगे चकित : अभय
कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि अब तक प्रदेश में चावल और शराब के घोटाले सामने आए हैं। बरोदा विधानसभा उपचुनाव से पहले विधानसभा सत्र होगा, जिसमें वे ऐसा घोटाला उजागर करेंगे, जिससे प्रदेश की जनता व सरकार दोनों चकित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार देने की व्यवस्था एक छलावा है। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि जितने भी आयोग प्रदेश में बने हैं विश्वविद्यालयों व गैर आईएएस पदों पर लगी नौकरियों में प्रदेश के कितने युवाओं को मौका दिया है। उन्होंने कहा कि 75 तो दूर की बात है, इसमें 25 प्रतिशत युवाओं को भी रोजगार नहीं मिला है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बारे में भी कहा कि वे भाजपा से मिले हुए हैं। इसके चलते ही दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा में जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed