फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I have come to the field, will Birendra leave and run away: Dushyant

मैं मैदान में आ चुका, बीरेंद्र छोड़कर भागेंगे तो नहीं : दुष्यंत

Sat, 10 Aug 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
I have come to the field, will Birendra leave and run away: Dushyant
09जेएनडी33: पुरानी मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद
उचाना। पूर्व डिप्टी सीएम एवं उचाना विधायक दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने बीते दिनों आढ़तियों से मीटिंग करके धान पर आढ़त बढ़ाने की घोषणा की है। सीएम ने झूठा वादा किया है, इसको सभी आढ़ती समझ रह हैं। धान की परचेज नवंबर में शुरू होती है। उस समय अगली सरकार बन चुकी होगी। जो 10 फसलें एमएसपी पर खरीदने की सीएम ने घोषणा की हैं उसमें से जूट, नारियल सहित कई फसलों का हरियाणा के किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को उचाना मंडी में लेबर शेड के नीचे लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार ओलंपिक में हरियाणा का जो योगदान रहा है बहुमूल्य है। शूटिंग के दोनों मेडल, एथलेक्टिस और हॉकी के अंदर बहुत बड़ा योगदान हरियाणा का है। हरियाणा ने साबित कर दिया कि पहले 33 से 40 प्रतिशत तक मेडल का हिस्सा थे अब तो 100 प्रतिशत बने। खेलों इंडिया में हरियाणा के साथ भेदभाव हुआ है। जहां 40 प्रतिशत खेल इंडिया का बजट एक प्रदेश को दिया गया, जो प्रदेश मेडल लाता है उसमें कटौती की गई। खेलों इंडिया का बराबर बजट मेडल के हिसाब से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह तो पहले ही कहते थे कि उचाना से चुनाव लडूगां, अब बीरेंद्र सिंह से पूछ लो कि वो मैदान छोड़कर भागेंगे तो नहीं। उन्होंने कहा कि आज न राम राजी न राज राजी। न तो बारिश हो रही न किसान के खेत में पानी आ रहा। आज हरियाणा नॉन स्टॉप अपराध में आगे है। निरंतर अपराध बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर पर जोरा सिंह डूमरखा, राजेश जैन, वीरेंद्र कौशिक, बलजीत मांडी, सुभाष भौंसला, बलजीत श्योकंद, धोला खटकड़ मौजूद थे।

09जेएनडी33: पुरानी मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

09जेएनडी33: पुरानी मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed