फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   I cards will be made for teachers of government primary schools

Jind News: राजकीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के बनेंगे आईकार्ड

Tue, 10 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
I cards will be made for teachers of government primary schools
10जेएनडी18: गीता जयंती समारोह में प्राथ​मिक ​शिक्षक आईकार्ड पहनकर पहुंचे। स्वय
जींद। शिक्षा विभाग ने अब राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के आई कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इससे पहले प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आई कार्ड बनाए गए थे। इस कार्ड में शिक्षक की पूरी जानकारी होगी। इसके साथ आई कार्ड पर निपुण हरियाणा टीचर एप व निपुण हरियाणा व्हाट्सएप का बार कोड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के राजकीय प्राइमरी स्कूलों में लगभग 1900 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। इसमें बालवाटिका व पहली कक्षा के लगभग 550 शिक्षकों को आईकार्ड दिए गए हैं। बालवाटिका पूर्व प्राथमिक स्तर का एक खेल आधारित शिक्षण कार्यक्रम है। बाल वाटिका प्रथम में तीन से चार साल के बच्चों का एडमिशन होता है। बालवाटिका-2 में चार से पांच वर्ष की आयु के विद्यार्थी दाखिला लेते हैं।
विज्ञापन

वहीं बालवाटिका तृतीय में पांच से छह साल की आयु के बीच वाले विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। बालवाटिका-3 के लिए आरटीई अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत आरक्षण लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में प्राथमिक शिक्षकों को खेल-खेल में नई शिक्षण गतिविधियों से पांच दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रोचक तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका के बच्चों को रोचक तरीके से सिखाने के लिए टीचिंग लर्निंग मटेरियल दिया गया है।

10जेएनडी18: गीता जयंती समारोह में प्राथमिक शिक्षक आईकार्ड पहनकर पहुंचे। स्वय

10जेएनडी18: गीता जयंती समारोह में प्राथमिक शिक्षक आईकार्ड पहनकर पहुंचे। स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed