फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen train departs for Delhi following inspection.

Jind News: निरीक्षण के बाद हाइड्रोजन ट्रेन दिल्ली रवाना

Sun, 03 May 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen train departs for Delhi following inspection.
जींद। रेलवे जंक्शन पर प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को लेकर निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को ट्रेन को मरम्मत के लिए दिल्ली के शकूरबस्ती यार्ड भेज दिया गया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेन को दोबारा जींद लौटने और ट्रायल के लिए ट्रैक पर उतारे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग विशेष कोच से जींद पहुंचे थे। उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन और संबंधित प्लांट की तकनीकी तैयारियों, सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 30 अप्रैल को लखनऊ से अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के महानिदेशक प्रभास दनसना ने भी जंक्शन स्थित हाइड्रोजन प्लांट का दौरा किया। उन्होंने प्लांट में हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति प्रणाली को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपकरणों की कार्यक्षमता और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अब ट्रेन को तकनीकी सुधार के लिए दिल्ली भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि आवश्यक मरम्मत और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन जल्द शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed