फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydra hits hand rickshaw, driver dies

Jind News: हाइड्रा ने मारी हाथ रिक्शा को टक्कर, चालक की मौत

Wed, 29 Nov 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hydra hits hand rickshaw, driver dies
28जेएनडी10: नागरिक अस्पताल में जुटे परिजन। संवाद
सफीदों। उपमंडल के करसिंधु गांव के पास हाइड्रा मशीन चालक ने हाथ रिक्शा चालक को टक्कर दे मारी। टक्कर में हाथ रिक्शा काफी दूर जाकर गिरी और हाथ रिक्शा चालक हाइड्रा मशीन के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रमेश (40) निवासी करसिंधू गांव के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा करके पकड़ लिया। घटना से क्षुब्ध ग्रामीण में सफीदों-पानीपत रोड पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन सदर थाना सफीदों प्रभारी बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें जाम लगाने से रोका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया। मृतक रमेश पीडीएम कालेज के पास से पशुओं के लिए हाथ रिक्शा में चारा लेकर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही एक हाइड्रा मशीन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिक्शा उछालकर काफी दूर जाकर गिरी और खुद रमेश हाइड्रा के पहिए के नीचे आ गया। उसके उपरांत हादसे को अंजाम देकर हाइड्रा चालक मौके से मशीन को भगाकर ले गया लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा करके नारा गांव के समीप से चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और क्षुब्ध होकर सफीदों-पानीपत मार्ग को जाम करने की कोशिश की। मौके पर सदर थाना सफीदों प्रभारी बलजीत सिंह पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया कि पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता कि मृतक रमेश 60 से 70 प्रतिशत विकलांग था और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे विकलांग पत्नी और दो बच्चे छोड़कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed