फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Husband, mother-in-law and father-in-law named for forcing suicide

Jind News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पति, सास-ससुर नामजद

Tue, 08 Oct 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law and father-in-law named for forcing suicide
जींद। गुलकनी गांव में महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने उसके पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक जिले के गुढाण गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसकी बहन मुनेश कुमारी की शादी चार साल पहले गुलकनी गांव निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन को कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर उसका पति अमित, ससुर जोगेंद्र व सास रोशनी उसे परेशान करने के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर उनकी कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में आरोपी ने माफी मांगकर कर भविष्य में ठीक से रहने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद भी उनकी यह हरकत रही। इससे परेशान होकर उनकी बहन ने 25 सितंबर को मां को बताया था कि उसके पति, सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की है। इसके अगले दिन अमित का उनके पास फोन आया कि मुनेश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वह उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में लेकर गए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उस समय पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की थी। अब उनको पता चला कि उनकी बहन ने ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से की गई मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि महिला के पति अमित, सास रोशनी व ससुर जोगेंद्र के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed