फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hundreds of parrots lost their lives due to strong storm in Kharak Gagar

Jind News: खरकगागर में तेज आंधी से सैकड़ों ताेतों की गई जान

Mon, 26 May 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of parrots lost their lives due to strong storm in Kharak Gagar
25जेएनडी42: मरे हुए तोतों को दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद
सफीदों। खरकगागर गांव में तेज तूफान के प्रकोप से सैकड़ों तोते मर गए और काफी बुरी तरह से घायल हो गए। रविवार को नहरी विभाग का बेलदार अनिल वहां से गुजर रहा था तो उसने देखा कि खेतों में चारों ओर तोते ही तोते पड़े हैं और कुत्ते उन्हे नोच रहे हैं। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तोतों के पास से कुत्तों को दूर किया। वहीं मामले की सूचना वन विभाग व पशुपालन विभाग को दी गई। सूचना पाकर पशुपालन विभाग के डाक्टर राजकुमार मौके पर पहुंचे और तोतों को उपचार देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों ने वन विभाग, वन्य प्राणी विभाग व पशुपालन विभाग से अपील की कि उनकी टीम आकर जिंदा बचे हुए तोतों को ले जाए, ताकि उनका अच्छे से उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बलिंद्र व सुरेंद्र ने बताया कि खरकगागर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े सफेदे के पेड़ों पर असंख्य तोते एक स्थान पर निवास करते हैं।

25जेएनडी42: मरे हुए तोतों को दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद

25जेएनडी42: मरे हुए तोतों को दिखाते हुए ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed