फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   How will the system change if the same Anganwadi center and staff

वही आंगनबाड़ी केंद्र और स्टाफ तो कैसी बदलेगी व्यवस्था

Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
How will the system change if the same Anganwadi center and staff
आंगनबाड़ी केंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। प्रदेश सरकार की आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदलने की अजीब योजना है। इस नई व्यवस्था में और आंगनबाड़ी केंद्रों की पहले चल रही व्यवस्था में कोई ज्यादा बदलाव नहीं है। नए प्ले स्कूलों में वही पुरानी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम करेंगी और इसके लिए वही केंद्र रहेगा। फिलहाल के आंगनबाड़ी केंद्र केवल राशन वितरण करने का अड्डा बने हुए हैं और यहां कोई नई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में चल रहे 1400 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 200 को प्ले स्कूलों में बदलने की योजना है। इसके तहत प्रदेश सरकार केवल नाम बदलने तक ही सीमित है। जबकि इन नए बनने वाले 200 प्ले स्कूलों में जो आंगनबाड़ी वर्कर फिलहाल काम कर रही हैं, वही काम करेंगी। इसके अलावा नए भवन के लिए कोई योजना नहीं है, पुराने आंगनबाड़ी भवनों में ही चलेगी। इसके अलावा सरकार इन आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल बच्चों के खेलने के लिए ही सामान उपलब्ध करवाएगी। नियमानुसार तो आंगनबाड़ी केंद्रों में खेलने के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाई करवाना भी जरूरी है। इसके बावजूद जिले में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को राशन बांटने तक ही सीमित हैं। जबकि यही बिना अनुभवी स्टॉफ प्ले स्कूलों में काम करवाएगा। इससे साफ है कि बच्चे निजी स्कूलों की शिक्षा और सुविधाओं का इन पुरानी व्यवस्थाओं के साथ किस तर्ज पर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन

प्ले स्कूलों के लिए मंगवाया जा रहा खेल का सामान
जींद के डीपीओ सुमित्रा लाठर ने बताया कि जिले में बनने वाले 200 प्ले स्कूलों में बच्चों के खेलने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई सामग्री को मंगवाया जा रहा है। इन स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में काम करने वाली महिलाएं ही काम करेंगी। इन महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed