फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   How will the purchase be done, Girdawari of 1644969.7 acres of Kharif crops in the state is not matching

Jind News: कैसे होगी खरीद, प्रदेश में 1644969.7 एकड़ खरीफ फसलों की गिरदावरी का मिलान नहीं

Tue, 26 Sep 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 26 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
How will the purchase be done, Girdawari of 1644969.7 acres of Kharif crops in the state is not matching
प्रमोद राठी
विज्ञापन


जींद। प्रदेश की मंडियों में सोमवार से खरीफ की फसलों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। मंडियों में धान, कपास, बाजरा की फसल की ढेरियां पहुंच भी गई हैं लेकिन प्रदेश के किसानों की ओर से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी-अपनी फसलों का कराया गया पंजीकरण का ई-गिरदावरी से मिलान नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में 16 लाख 44 हजार 969.7 एकड़ का आंकड़ा अभी अधूरा है, जिसका मिलान किया जाना है। ऐसे में किसान अपनी फसलों को कैसे बेच पाएंगे।
जब तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पर कराए गए फसलों के पंजीकरण और पटवारी की ओर से की गई ई-गिरदावरी का मिलान नहीं हो जाता है तब तक किसान अपनी फसल नहीं बेच सकेगा, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। कैथल जिले में सबसे कम 2357.8 एकड़ का मिलान नहीं हुआ है जबकि प्रदेश में सबसे ज्यादा भिवानी में एक लाख 86 हजार 855.9 एकड़ का मिलान होना बाकी है। शनिवार को ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गिरदावरी के अधूरे कार्य को लेकर प्रदेश के सभी डीसी की बैठक बुलाई थी। इसमें जल्द अधूरा कार्य पूरा करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


प्रदेश में जब खरीफ फसलों की बिजाई हुई थी तो उस समय सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाया था। उस समय किसानों ने पोर्टल पर 23 लाख 96 हजार 638.5 एकड़ फसल का पंजीकरण करवाया था। इसके बाद हरसक हिसार की ओर से सेटेलाइट द्वारा गिरदावरी करवाई गई। फिर कृषि विभाग ने भी अपने कर्मचारियों को खेतों में भेजकर गिरदावरी करवाई। इसके बाद आखिर में पटवारियों ने खेतों में जाकर ई-गिरदावरी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

जिले के अनुसार मिस मैच का आकड़ा

जिला

कुल एकड़ सत्यापन एकड़ पेंडिंग

अंबाला

43329.9

18744.3

23178.1

भिवानी

235250.2
48395.2

186855.9

चरखी दादरी
142656.5
56425.3

86231.2

फरीदाबाद
49889.8

13051.0

36838.8

फतेहाबाद
114455.0
69883.2

41572.7

गुरुग्राम

45540.8

34747.5

10793.3

हिसार

229826.0
23219.9

206606.1

झज्जर

132346.4
47845.3

84501.1

जींद

106808.4
33750.8

73057.6

कैथल

44244.7

28886.9

2357.8

करनाल
68129.1

54142.7

13986.4

कुरुक्षेत्र

34598.9

8403.9

26195.0

महेंद्रगढ़
83573.0

29795.9

53777.7

मेवात

135598.5
15186.7

120411.8

पलवल

125007.0
22634.3

102373.0

पंचकूला
22131.1

10639.2

11491.9

पानीपत

76712.8

11364.6

65348.3

रेवाड़ी

63307.0

33000.6

30306.4

सिरसा

778301.9
101900.6
676401.3

सोनीपत
169752.6
96375.9

73376.7

यमुनानगर
69556.0

11569.5

58016.5

कुल

2396638.5
751668.8
1644969.7



वर्जन

कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ई गिरदावरी का मिलान जो अधूरा है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। दो-तीन में पूरे आंकड़े का मिलान हो जाएगा।-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed