फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   how to will city get the right to service

आधे-अधूरे स्टाफ से कैसे मिलेगा सेवा का अधिकार

Tue, 21 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
how to will city get the right to service
नगरपरिषद में काम करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Jind
एक ओर तो सरकार सेवा का अधिकारको सख्ती से लागू करने की योजना बना रही है, दूसरी ओर सबसे अधिक जन जुड़ाव वाले नगर परिषद में ही कर्मचारियों की भारी कमी है। इसके चलते क्लर्क का काम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का काम सफाईकर्मियों से लिया जा रहा है। वहीं कई अधिकारियों के पास एक से अधिक नगरपरिषद व पालिकाओं का भी चार्ज है। ऐसे में लोगों के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जींद नगर परिषद में सहायक नगर योजनाकार, कर निरीक्षक, ड्राफ्ट्समैन के पद खाली हैं। इसके अलावा क्लर्क के काफी पद खाली पड़े हैं। कार्यकारी अधिकारी, एक्सईएन, एमई, जेई के पास भी दो-दो जगह का काम रहता है। इसके चलते हालांकि सभी काम प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक परेशानी प्रोपर्टी कर, आईडी व जन्म-मृत्यु के काम हो रहे हैं। यह काम पूरी तरह से कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हवाले हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद में 500 से अधिक पद खाली
नगर परिषद में सचिव और कार्यालय अधीक्षक का पद खाली है। यह कार्यालय का सबसे महत्वपूर्ण काम देखते हैं। वहीं लेखा क्लर्क का एक, जमादार के आठ पद स्वीकृत हैं, जबकि आधे खाली हैं। ट्रैक्टर ड्राइवरों के तीनों पद रिक्त हैं। सफाई कर्मचारियों के 229 पद स्वीकृत हैं, जबकि जनसंख्या के आधार पर यह पद 400 से अधिक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर रहती हैं शिकायत
इसके चलते प्रॉपर्टी आईडी के लिए लोगों की शिकायत रहती हैं। दरअसल इस काम में फाइल पूरे कार्यालय में घूमती है। इसके चलते कई बार फाइल गुम भी हो जाती है। आम लोगों के साथ-साथ कई पार्षद भी उनकी फाइल गुम होने की शिकायत अधिकारियों को करते रहते हैं।

कम स्टाफ में भी पूरी सेवा का लक्ष्य
हां स्टाफ कम है, लेकिन लोगों को दिक्कत नहीं आने दी जा रही हैं। सेवा का अधिकार के तहत नगरपरिषद जो सेवाएं आती हैं, सभी में अच्छा काम हो रहा है। कम स्टाफ के बावजूद पूरी सेवा दी जा रही है। स्टाफ सरकार को मुहैया करवाना है, लेकिन लोगों को निर्बाध सेवा के लिए प्रयास रहता है।
-सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed