फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   House caught fire due to gas cylinder explosion

Jind News: गैस सिलिंडर फटने से मकान में लगी आग

Wed, 18 Dec 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
House caught fire due to gas cylinder explosion
18जेएनडी18-मकान में लगी आग को बुझाते हुए फायरब्रिगेड कर्मचारी। संवाद
सफीदों। पिल्लूखेड़ा मंडी में बुधवार को घरेलू गैस सिलिंडर फटने से मकान में आग लग गई। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। मकान को भी काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा पीएनबी के पीछे सुदर्शन के घर में बुधवार दोपहर को रसोई में अचानक आग लग गई। वहां खाना बना रही दिव्यांग महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरिक्षत बाहर निकाल लिया। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। उसी दौरान रसोई में रखा घरेलू गैस सिलिंडर भी फट गया। सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग के कारण घर में रखा घरेलू सामान बेड, कपड़े, बिस्तर, स्कूटी, एलईडी, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने बताया कि मकान में आग लगने के बाद तुरंत काबू पाने की कोशिश की गई थी। कुछ समय के बाद गैस सिलिंडर फटा है, जिसमें गैस कम थी। मौके पर पहुंचेे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने कहा कि उनके पास सूचना आई थी कि मकान में सिलिंडर फटा है। मौके पर दो पुलिस की गाड़ी भेजी गई थी। उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

18जेएनडी18-मकान में लगी आग को बुझाते हुए फायरब्रिगेड कर्मचारी। संवाद

18जेएनडी18-मकान में लगी आग को बुझाते हुए फायरब्रिगेड कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed