{"_id":"66a400ca257c2ed6390f80f9","slug":"hotel-manager-accused-of-fraud-jind-news-c-199-1-sroh1006-120560-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: होटल मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: होटल मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया
Sat, 27 Jul 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस ने होटल के हिसाब-किताब में गड़बड़ी करने के आरोप में मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी मनीष ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने रोहतक रोड के कोर्ट मोड़ पर होटल खोला हुआ है। अमन को मैनेजर नियुक्त किया हुआ है। होटल की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाती थी। वह दो या तीन दिन में होटल का हिसाब कर लेते थे। कुछ समय से होटल की आमदनी में कमी हो गई। जब उसने सीसीटीवी फुटेज तथा रिकॉर्ड खंगाला तो एंट्री रजिस्टर में काफी जगह पर कटिंग मिली। जांच करने पर हर रोज 1500 से दो हजार रुपये तक का घपला मिला, जो लगभग एक लाख रुपये बनता है। जब उसने अमन से कटिंग के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शहर थाना पुलिस ने मनीष की शिकायत पर अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद