फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Horticulture department taught women in Malvi village how to make pickles

Jind News: मालवी गांव में महिलाओं को उद्यान विभाग ने सिखाया अचार बनाना

Mon, 15 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Horticulture department taught women in Malvi village how to make pickles
15 जेएनडी16: मालवी गांव में महिलाओं को प्रमाण पत्र देते उद्यान विभाग के अधिकारी। स्रोत आयोजक
जुलाना। मालवी गांव में उद्यान विभाग की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग के विशेषज्ञों ने महिलाओं को अचार बनाने की विभिन्न विधियां सिखाईं।
विज्ञापन


प्रशिक्षक अमित लोहान ने महिलाओं को मौसमी सब्जियों एवं फलों से अचार तैयार करने के साथ उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के तरीके भी बताए। इस दौरान महिलाओं को पैकेजिंग और विपणन की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि अचार बनाकर घर बैठे अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया। उनका कहना था कि इस तरह की पहल से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ सकेंगी। फूड तकनीकी अधिकारी मांगेराम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चार दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं अपने घर के अलावा अचार और मुरब्बा बनाने को अपना रोजगार का जरिया बना सकते हैं। शिविर में 20 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर निर्मल जांगड़ा, राजेंद्र दलाल, धर्मेंद्र पहलवान, युद्धवीर सिंह,अशोक पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed