{"_id":"6a369bbda444e4fd6f0f8188","slug":"hopes-pinned-on-four-players-from-the-district-for-medals-at-the-junior-asian-fencing-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-155439-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जूनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जूनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद
Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी21: प्राची लोहान।
जींद। जूनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में आज जींद के चार युवा खिलाड़ी दिल्ली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए चयनित प्राची लोहान, कनुप्रिया चावला, लक्ष्य और आदित्य शनिवार को ही दिल्ली स्थित प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच गए। चारों खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने के लिए दमखम दिखाएंगे।
चारों खिलाड़ी शहर के इंडस पब्लिक स्कूल से जुड़े हैं और लंबे समय से फेंसिंग खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद इन खिलाड़ियों का चयन जूनियर एशियन फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।
ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है। कोच और अभिभावकों को उम्मीद है कि चारों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन
इंडस पब्लिक स्कूल के उप प्राचार्य प्रवीन ने कहा कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है कि एक ही स्कूल के चार खिलाड़ियों ने जूनियर एशियन फेंसिंग प्रतियोगिता में जगह बनाई है। खिलाड़ियों ने अनुशासन और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है कि चारों खिलाड़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।