{"_id":"654d1f4139e7bf27010d2b80","slug":"holidays-cancelled-firefighters-to-remain-alert-jind-news-c-199-1-sroh1007-8587-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छुट्टियां रद्द, अलर्ट रहेंगे दमकलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छुट्टियां रद्द, अलर्ट रहेंगे दमकलकर्मी
Thu, 09 Nov 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी35: अग्रिशमन विभाग कार्यालय का फोटो। संवाद।
जींद। दीपावली पर्व को लेकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने सभी दमकल कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। जिले में दमकल विभाग के पास 25 गाडिय़ां व छह बाइक हैं। जिलाभर में कुल आठ फायर स्टेशन हैं। इनमें 110 स्टाफ कार्यरत है। त्योहारी सीजन में बाजार में लगातार भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में बाजारों में दीवाली पर्व के नजदीक आते ही आग लगने की आशंका बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़े, ऐसी स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग अलर्ट है।
त्योहारी सीजन के चलते बाजार में अप्रिय घटना पर रोक लगाने को लेकर विभाग बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ बाइकों का भी सहारा लेगा। विभाग के पास फिलहाल 14 बड़ी गाड़ियां व पांच बाइक हैं। इस समय बाजार में जगह-जगह अतिक्रमण किया गया है और यदि कोई हादसा होता है तो दमकल गाड़ी बाजार में नहीं जा सकती है। ऐसे में बाजार की तंग गलियों में बड़ी गाड़ियों का जाना मुश्किल होता है। ऐसे में बाजार की तंग गलियों में आपातकालीन स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बाइकों का सहारा लेगा। वहीं कर्मचारियों को तत्परता से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
दमकल विभाग के एएफ एसओ सुखबीर सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते मुख्यालय के आदेश पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। पहले की तरह कर्मचारी शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी करते रहेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि दीपावली पर्व पर पटाखों को न जलाएं। आग से होने वाले हादसों से अपने आप को सुरक्षित रखें।