फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Holi is a festival of colors, Holi is a gift full of enthusiasm...

Jind News: रंगों का त्योहार है होली, उमंग भरा उपहार है होली...

Wed, 08 Mar 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Holi is a festival of colors, Holi is a gift full of enthusiasm...

विज्ञापन
कलमवीर विचार मंच के तत्वावधान में होली के उपलक्ष्य में आयोजित आनलाइन काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता गुरुग्राम के वरिष्ठ साहित्यकार मदन साहनी ने की। संचालन हरियाणवी हास्य कवि सुंदर कटारिया ने किया। कार्यक्रम में शामिल रहे कवियों डॉ. रसिक गुप्ता, पुष्पलता आर्य,कल्पना ढोंढियाल, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, कुमार राघव, अनिल भारतीय व मोहित कौशिक ने शब्दों की पिचकारी से गीतों, गजलों व हास्य कविताओं के रंग बिखेर कर होली को और भी रंगीन बना दिया।

कुछ कविताओं के अंश प्रस्तुत हैं...
रंगों का त्योहार है होली
उमंग भरा उपहार है होली
ईष्र्या घृणा और द्वेष को
मार सको तो मारो गोली
- मदन साहनी, गुरुग्राम
जबसे हंसना-हंसाना सीखा है,
जिन्दगी में बड़ा उजाला है।
दोस्त अब क्या मेरा बिगाड़ेंगे,
दुश्मनों के भी मुंह पे ताला है।
-कृष्ण गोपाल विद्यार्थी,बहादुरगढ़
आओ जरा थोड़ा सा सम्भल जायेंं होली पर,
पानी की हर एक बूंद को बचायें होली पर।
रंगो के बिना तो रंगहीन है ये जिन्दगी,
नमकीन के संग नीट ही लगायें होली पर।
- सुंदर कटारिया,गुरुग्राम
रंग लगाओ भंग चढ़ाओ, मृदंग बजाओ कि आ गई होली,
रास रचाओ धूम मचाओ, मिलकर गाओ कि आ गई होली।
चौंक पुराओ अंग सजाओ, घर घर जाओ कि आ गई होली,
मेल बढ़ाओ प्यार जताओ,
सबको बताओ कि आ गई होली।
- कुमार राघव,बहादुरगढ़
मैं अपने मकान मालिक से बोला एक दिन लोग कहा करेंगे कि तुम्हारे मकान में एक बड़ा कवि रहता था/उस दिन तू पूरे मोहल्ले में छा जाएगा/मकान मालिक बोला अगर शाम तक किराया नहीं दिया/ तो वह दिन आज ही आ जाएगा ।
विज्ञापन

-डॉ. रसिक गुप्ता,दिल्ली
प्यार की होली रे होली,
गोरी की भीगी है चोली।
रंग गुलाबी, नैन शराबी,
गोरी बनी है रंगोली ।
प्यार की होली रे होली,,,
-अनिल भारतीय गुमनाम,बहादुरगढ़
बैठ ख़ुशी की डोली रे रसिया।
आई सबरंग होली रे रसिया ।
आओ भंग प्रेम की घोटें
भूलें अगली पिछली चोटें ।
जो होली सो हो ली रे रसिया
-पुष्पलता आर्य,चरखीदादरी
होश सँभालते ही मुसीबतो ने घेर लिया,
मेरे बचपने को घर की जरूरतों ने घेर लिया।
मुफलिसी में एक एक करके जुदा हुए थे जो,
पैसा आते ही उन रिश्तों ने उन दोस्तो ने घेर लिया।
- मोहित कौशिक, बहादुरगढ़
जैसे ही राधा ने रंगा कृष्ण को,
रंग गई धरा ये सारी।
रंग गया सुंदर हर पत्ता,
हर पुष्प और डारी डारी।
-कल्पना ढोंढियाल,दिल्ली
-फोटो 4 : ऑन लाइन कवि सम्मेलन में जुड़े कवि।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed