फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HKRN employees fear of losing jobs, memorandum submitted to Deputy Speaker

Jind News: एचकेआरएन कर्मियों को जॉब जाने का डर, डिप्टी स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

Sat, 16 Nov 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
HKRN employees fear of losing jobs, memorandum submitted to Deputy Speaker
जींद। कौशल कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने शनिवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मुलाकत कर मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल कर्मचारी कल्याण संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांंग की कि नई भर्तियों के बाद अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मियों को हटाया जा रहा है, जोकि न्याय संगत नहीं है, इसलिए उनको ज्यों का त्यों रखा जाए। कौशल कर्मचारी कल्याण संघ के स्टेट मीडिया को ऑर्डिनेटर नवीन मलिक ने बताया कि 24 हजार पक्के कर्मचारी भर्ती होने पर एचकेआरएन कर्मियों को हटाया जा रहा है। इससे उनके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। कई कर्मचारी एचकेआरएन की जॉब पर ही आधारित हैं। जल्द से जल्द जॉब सुरक्षा को लेकर विभागीय पत्र जारी किए जाए। इससे सभी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके और उनकी जॉब पर हरियाणा सरकार की सुरक्षा की मोहर लग सके। डिप्टी स्पीकर ने आश्वासन दिया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों की भलाई के लिए हमेशा तत्पर है। उनके भविष्य को देखते हुए ही विधानसभा सत्र में सभी कच्चे कर्मियों की जॉब सुरक्षा को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed