फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hit the car and dropped the bike rider, then looted 17 thousand rupees and mobile

कार से टक्कर मारकर बाइक सवार को गिराया फिर लूटे 17 हजार रुपये और मोबाइल

Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hit the car and dropped the bike rider, then looted 17 thousand rupees and mobile
बदमाश ने कार से टक्कर मारकर बाइस सवार से 17 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। ईगराह गांव के पास हुई वारदात के मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बराड़खेड़ा गांव निवासी जगदीश ने बताया कि वह बुधवार को किसी काम से हिसार गया हुआ था। जब दोपहर के बाद घर लौट रहा था तो ईगराह बस अड्डे से पहले एक कार सवार ने उसे ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। आरोपी ने उससे 17 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का प्रयास किया तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी देकर नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed