फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hindus are being continuously persecuted in Bangladesh.

Jind News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे

Sat, 30 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Hindus are being continuously persecuted in Bangladesh.
29जेएनडी36: ज्ञापन देने मिनी सचिवालय आए विहिप कार्यकर्त्ता। संवाद
विश्व हिंदू परिषद सफीदों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने आए विहिप नगर अध्यक्ष जयदेव माटा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। अत्याचारों की पराकाष्ठा उसे वक्त हो गई, जब इस्कॉन मंदिर प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने से बांग्लादेश में हिंदुओं पर सामूहिक हमले, संपत्ति की लूट, मंदिर मूर्ति तोड़ना, महिला बच्चों के साथ अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। इस्लामी कट्टर पंथियों द्वारा किए जा रहे इस अमानवीय कृत्य को रोकने में बांग्लादेश शासन कोई प्रयास नहीं कर रहा है। परिणामस्वरूप अनेकों हिंदू अल्पसंख्यक मारे गए हैं और करोड़ों रुपये की संपत्ति लूट गई है। उन्होंने कहा कि अब शासन व मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा इस्कॉन मंदिर मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर इस्कॉन जैसी धार्मिक व सेवाभावी संस्था को प्रतिबंध करने जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं के सामूहिक दमन को रोकने के लिए भारत सरकार गंभीरता से कार्रवाई करें। भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को अविलंब रिहा करवाए। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रमोद गौतम, मुआना प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह नम्बरदार, योगेंद्र राणा, जितेंद्र गर्ग, विजेंद्र मलिक, संजीव गौतम, पवन कुमार, मनोज हिंदू, मोनिक शर्मा, प्रदीप कुमार व आत्म प्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed