फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   hild caught stealing 20 lakh rupees from Punjab National Bank, said work done at father's behest

पंजाब नैशनल बैंक से 20 लाख रुपये चुराने वाला बच्चा पकड़ा, बोला-पिता के कहने पर किया था काम

Sat, 03 Oct 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
hild caught stealing 20 lakh rupees from Punjab National Bank, said work done at father's behest
बैंक की सीसीटीवी कैमरा फुटेज में दिखाई देता बच्चा। फाइल फोटो - फोटो : Jind
जींद। पंजाब नैशनल बैंक से 28 सितंबर को 20 लाख रुपये की नकदी चुराने वाले गिरोह तक जींद पुलिस पहुंच गई है। हालांकि पुलिस अभी तक बैंक में हेड कैशियर के केबिन से नकदी चुराने वाले बच्चे को ही पकड़ने की बात कही है। वहीं सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि पैसे चुराने की इस घटना में 10 वर्षीय बच्चे का पिता भी शामिल था। वारदात के दौरान बच्चे के अलावा कुल तीन लोग और थे, जो सभी परिवार से ही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 सितंबर को पंजाब नैशनल बैंक के हेड कैशियर के केबिन से 20 लाख रुपये चोरी हो गए थे। इसका पता उस समय चला जब हेड कैशियर ने नकदी का मिलान किया। ऐसे में देर शाम पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पाया कि एक बच्चा पॉलिथीन में पैसे लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस को दूसरी फुटेज हाथ लगी, जिसमें आरोपी बच्चा एक ऑल्टो कार में जा रहा है। इस कार में दो लोग और भी थे। जांच में सामने आया कि कार का रजिस्ट्रेशन मध्य प्रदेश में हुआ है। इस पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपियों के राजस्थान में होने की सूचना मिली। इस पर राजस्थान के सूरतगढ़ में दबिश दी तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

मोबाइल ट्रेसिंग से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
बेशक अभी तक पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं। वहीं पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची है। अब आरोपियों पता किया जाएगा कि उन्होंने और कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोग रहे बैंक के बाहर, दो अंदर
घटना के समय 28 सितंबर को चोर गिरोह के दो लोग बैंक के बाहर रहे तो बच्चा व एक अन्य व्यक्ति बैंक के अंदर गए थे। मौका लगते ही यह लोग कैश उठाकर निकल गए और इसके बाद बाहर गाड़ी में बैठे लोग उन्हें लेकर फरार हो गए।
बच्चे को आगे कर की सुरक्षा
इस घटना में बच्चे के हाथों चोरी करवाई गई, ताकि पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई न हो और बच्चा समझकर उसे छोड़ दिया जाए। हालांकि चोर बेहद शातिर तरीके से घटना को अंजाम देने में सफल रहे, लेकिन अब जींद पुलिस के हाथ उन तक पहुंच गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बच्चा राजस्थान के सूरतगढ़ में मिला है। इस घटना में बच्चे के पिता सहित तीन अन्य लोग शामिल रहे हैं। वे अभी फरार हैं। उनके पकड़े जाने के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ होगा। अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही नकदी की बरामदगी हो सकेगी।
-हरिओम, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed