फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Heat intensifies; mercury to reach 43 degrees.

Jind News: गर्मी ने दिखाए तेवर, 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Sun, 07 Jun 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heat intensifies; mercury to reach 43 degrees.
07जेएनडी12-शहर का व्यस्त हाइड्रोजन प्लांट रोड, जो रविवार को गर्मी बढ़ने से सुनसान नजर आया। संवा
जींद। शहर में एक बार फिर गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चलने वाली गर्म हवा के बीच हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही जबकि वातावरण में नमी का स्तर 25 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी का असर शहर की गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आई और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है ऐसे में लोगों को धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
आठ से 11 जून तक जिले में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लू का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।
12 जून के आसपास फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादल छाने, तेज हवा चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

वर्जन
फिलहाल अगले चार दिन लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। हालांकि 12 जून को मौसम में बदलाव होगा जिससे आंधी, बूंदाबांदी होने के आसार बनेंगे। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article