फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Heat causes distress early in the day; temperature reaches 39 degrees.

Jind News: सुबह ही गर्मी ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 39 डिग्री

Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heat causes distress early in the day; temperature reaches 39 degrees.
05जेएनडी01-शहर में दोपहर के समय छाए हल्के बादल। संवाद - फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद
जींद। जून की शुरुआत के साथ ही जिले में मौसम का अनोखा मिजाज देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबिक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। हवा की गति मात्र छह किलोमीटर प्रति घंटा थी जिसके कारण वातावरण में 31 प्रतिशत नमी बनी रही। इसके कारण उमस का असर बढ़ गया।
विज्ञापन

शनिवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही गर्म हवा का प्रभाव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही गर्मी को लेकर डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है।
कृषि एवं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली के प्रभाव से शुक्रवार को बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि यह राहत अधिक समय तक नहीं रहने वाली है।

वर्जन
शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी लेकिन उमस का असर बना रह सकता है। बारिश के बाद तापमान फिर बढ़ने लगा है।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article