फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health workers or officials will not be able to exert political pressure.

Jind News: स्वास्थ्य कर्मचारी या अधिकारी नहीं डलवा सकेंगे राजनीतिक दबाव

Wed, 06 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Health workers or officials will not be able to exert political pressure.
जींद। स्वास्थ्य विभाग में अब यदि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर राजनीतिक दबाव बनाकर अपना हित साधने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आशय का पत्र स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने सभी सिविल सर्जन व प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को जारी किया है। अब कर्मचारी या अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी पर राजनीतिक दबाव बनवाकर अपना हित नहीं साध सकेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने सभी सिविल सर्जन व प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि कुछ कर्मचारी या अधिकारी अपना हित साधने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डलवाते हैं। ऐसा करने से कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन होता है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान भी कम होता है। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत है तो वह स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा सकता है।
विज्ञापन

राजनीतिक दबाव से अधिकारियों का सम्मान हो रहा कम
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कई बार तो अपने ऑफिस के चपरासी को धमकाने से भी डर लगने लगता है। कई बार कर्मचारियों को काम के प्रति लापरवाही बरतने पर धमकाया भी जा सकता है। ऐसे में कुछ कर्मचारियों की पहुंच राजनीतिक लोगों तक है। ऐसे में कई बार कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त भी करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक का पत्र आया है। इस प्रकार के आदेशों से अधिकारियों का सम्मान भी बढ़ेगा। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी को अपने वरिष्ठ अधिकारी से कोई शिकायत है तो वह स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों को अपनी शिकायत भेज सकता है। राजनीतिक दबाव से कार्य बाधित होते हैं। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed