फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health worker found drunk in Kheda Khemavati PHC

खेड़ा खेमावती पीएचसी में नशे में धुत मिला स्वास्थ्यकर्मी

Thu, 27 Aug 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Health worker found drunk in Kheda Khemavati PHC
नागरिक अस्पताल में धुत पड़ा एमपीएचडब्ल्यू। - फोटो : Jind
कोरोना काल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी जहां कोरोना योद्धा के रूप में सामने आए हैं, वहीं विभाग के एकाध कर्मचारी अपनी करतूतों से धब्बा लगा रहे हैं। उपमंडल के खेड़ा खेमावती गांव के पीएचसी में वीरवार को एक स्वास्थ्य कर्मी नशे में धुत पाया गया। यह स्वास्थ्य कर्मचारी एमपीएचडब्ल्यू है। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तो हेल्थ इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की मदद से उसे उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारी पवन कुमार कई दिन से नशे की हालत में अस्पताल आ रहा था। वीरवार को वह अधिक नशे में था, जिसकी वजह से अस्पताल में आकर गिर पड़ा। एसएमओ डॉ. संदीप लांबा ने कहा कि विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया है। उच्च अधिकारियों जो निर्देश देंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed