फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health officials do not know the sex ratio of the district

स्वास्थ्य अधिकारियों को ही नहीं पता जिले का लिंगानुपात

Thu, 16 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Health officials do not know the sex ratio of the district
बैठक में भाग लेते जिले के अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सेवा का अधिकार अधिनियम आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने जिले के अधिकारियों के साथ वीरवार शाम को बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि आप लोगोें को काफी होमवर्क करने की जरूरत है। गुप्ता ने कहा कि यदि उनके साथ रहना है तो काम करना होगा। बिना काम करने वाले अधिकारियों को वह किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण अधिकारियों पर टीसी गुप्ता काफी खफा नजर आए। समाज कल्याण अधिकारी को तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप जैसे अधिकारी न ही हों तो अच्छा है।
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने जिले के अधिकारियों को इस अधिनियम से संबंधित काफी पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद तक इस अधिनियम के तहत लाभ पहुंचना जरूरी है और वह भी तय समय सीमा के दौरान। यदि उन्हें शिकायत मिली कि किसी अधिकारी ने तय समय सीमा के तहत कार्य नहीं किया तो उसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से जिले के लिंगानुपात के बारे में पूछा तो इस बारे में स्वास्थ्य अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने काफी नाराजगी दिखाते हुए कहा कि आप कैसे काम कर सकते हैं, जब आपको अपने जिले का लिंगानुपात ही पता नहीं। आपको हरियाणा का लिंगानुपात कैसे पता होगा। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से भी कुछ जवाब-तलब किया। इस पर वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। इस पर टीसी गुप्ता ने कहा कि आप जैसे अधिकारी न ही हों तो अच्छा है। टीसी गुप्ता ने अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने तथा अन्य नियमों के बारे में खूब बताया। बैठक में डीसी नरेश नरवाल, एसएसपी वसीम अकरम, एसडीएम दलबीर सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम के पास जाएगा संदेश
टीसी गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के तहत जो अधिकारी कार्य नहीं करेगा, उसका सीधी मैसेज एसडीएम के पास जाएगा। एसडीएम को यह मैसेज बताएगा कि फला अधिकारी ने यह कार्य तय समय सीमा में नहीं किया। इसके बाद अधिकारी पर जुर्माना लगाया जाएगा। जैसे कोई कानूनगो कार्य नहीं करेगा तो वह मैसेज एसडीएम के पास जाएगा और बताएगा कि आपके कानूनगो ने तय समय में यह कार्य नहीं किया। इसके बाद उस अधिकारी पर कितना जुर्माना लगाना है, वह नियमों में देखकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सन्न नजर आए अधिकारी
सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी देते हुए टीसी गुप्ता ने कहा कि आज कंप्यूटर का जमाना है। हर कार्य पर कंप्यूटर की नजर है। इसलिए समय सीमा में जो अधिकारी कार्य करेंगे, उन पर भी नजर रहेगा और जो कार्य नहीं करेंगे, उन पर भी सरकार की नजर रहेगी। उनके साथ रहना है तो अधिकारियों को काम करना होगा। इस बात को सुनते ही सभी अधिकारी सन्न नजर आए। किसी के मुंह से कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed