फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health gift for Safidon, government hospital to be upgraded to 100 beds

Jind News: सफीदों को स्वास्थ्य सौगात, सरकारी अस्पताल 100 बेड तक होगा अपग्रेड

Fri, 31 Jul 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Health gift for Safidon, government hospital to be upgraded to 100 beds
फोटो 30एसएफडीएम1शहर का सिविल अस्पताल जो जल्द होगा अपग्रेड। संवाद 
सफीदों। सफीदों के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है। सिविल अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के अपग्रेडेशन की फाइल मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चार अप्रैल को नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफीदों के सिविल अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का करने की घोषणा की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रस्ताव तैयार किया और अब उसे अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के अपग्रेड होने के बाद मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों या निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में अस्पताल में सामान्य उपचार और एक्स-रे सहित कई जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और थायराइड सहित कुछ विशेष जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब या अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता है। अस्पताल में इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू सहित बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
100 बेड का अस्पताल बनने के बाद यहां आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में लंबे समय से खाली पड़े चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति होने से मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। इससे अस्पताल की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी और रेफर होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है।


बाक्स
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अस्पताल को 50 से 100 बेड का करने की फाइल मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेज दी गई है। जैसे ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी अपग्रेडेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और अन्य आवश्यक पदों को भी भरा जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। - डॉ. सुनील कुमार, एसएमओ सफीदों नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article