फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   health department team sampled factory vegetable ghee

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्टरी से भरे वनस्पति घी के सैंपल

Sat, 07 Dec 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
health department team sampled factory vegetable ghee
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव भिड़ताना में चलाई जा रही वनस्पति घी की फैक्टरी से घी के सैंपल भरे। टीम ने यह कार्रवाई पुलिस की शिकायत के आधार पर की। यहां से टीम ने वनस्पति घी के सैंपल लिए और चंडीगढ़ लैब में जांच के लिए भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि उनके पास पुलिस की शिकायत आई थी कि गांव भिड़ताना में नकली वनस्पति घी बनाने की फैक्टरी चल रही है। इसी सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भिड़ताना पहुंची। यहां उन्होंने एक मकान में वनस्पति घी की पैकिंग करते कुछ लोग मिले। फैक्टरी मालिक सुखबीर भी यहां मौजूद था। यहां पर ड्रमों के अंदर वनस्पति घी रखा हुआ था तथा इसकी डिब्बों में पैकिंग की जा रही थी। डॉ. कटारिया ने कहा कि उन्होंने यहां वनस्पति घी के सैंपल लिए हैं। इनको जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उन पर फूड एवं सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लाइसेंस के साथ कर रहा काम
गंगा दी ब्रांड के नाम से वनस्पति घी के फैक्टरी मालिक सुखबीर ने कहा कि उसने बाकायदा इस काम के लिए लाइसेंस ले रखा है। वह नियमों के अनुसार उत्तम क्वालिटी का वनस्पति घी बनाकर पैक करता है। इसमें कोई भी कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed