{"_id":"5fde35bc8ebc3e3f527cf677","slug":"health-department-team-found-locks-at-centers-samples-for-33-children-in-presence-of-police-jind-news-rtk5871009165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम को सेंटरों पर मिले ताले, पुलिस की मौजूदगी में 33 बच्चों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम को सेंटरों पर मिले ताले, पुलिस की मौजूदगी में 33 बच्चों के लिए सैंपल
विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों के बाहर सैंपल लेते चिकित्सक।
- फोटो : Jind
जींद। कोरोना काल में शहर में संचालित कई कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन के आदेशों की अवहेलन हो रही है। प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे कि शनिवार को सभी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले बच्चों के सैंपल जांच के लिए भरे जाएंगे। इसके बावजूद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम डीआरडीए के सामने कोचिंग सेंटरों पर पहुंची तो कई कोचिंग सेंटर के संचालकों ने बच्चों की छुट्टी कर दी और सेंटरों पर ताला जड़ निकल गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो सिर्फ 33 बच्चों के ही सैंपल लिए जा सके। बता दें कि दो दिन पहले उचाना के एक कोचिंग सेंटर के छह बच्चे पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों में आने वाले बच्चों के सैंपल करने के निर्देश दिए।
डीआरडीए के सामने लगभग 15 कोचिंग सेंटर हैं। इनमें करीब एक हजार से ज्यादा बच्चे कोचिंग ले रहे हैं। इन सेंटरों में बैठने की जगह बहुत ही कम होती है। एक कमरे 50 से अधिक बच्चे बैठते हैं। इस कारण यहां संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। कोचिंग सेंटर संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपल देने से मना कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस के आने के बाद भी काफी बच्चे सेंटर छोड़कर निकल गए। इसके अलावा सेंटर संचालकों ने भी अपने कोचिंग सेंटरों को ताले लगा दिए। टीम में शामिल डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि पुलिस के आने के बाद 33 बच्चों के सैंपल ही हो पाए। उन्होंने मामले की सूचना सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को दे दी।
जिन कोचिंग सेंटर संचालकों ने सैंपल के लिए मना किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोचिंग सेंटरों को खोलने की अनुमति इसी शर्त पर दी थी कि वह अपने यहां आने वाले बच्चों के सैंपल करवाएंगे। जिन सेंटर संचालकों ने अपने सेंटरों को ताला लगाया है, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि वह सैंपल करवाएंगे तो ही सेंटर खोल सकेंगे। - डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।

कोचिंग सेंटरों के बाहर पहुंची पुलिस। संवाद।- फोटो : Jind
विज्ञापन