फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department on alert to prevent dengue

Jind News: डेंगू को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 22 Aug 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Health department on alert to prevent dengue
21जेएनडी18: शहर की कालोनी में मकान के बाहर रखे कूलर में लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। डेंगू को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। इसको लेकर जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही हैं ताकि डेंगू व मलेरिया पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके। अब स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में मकानों के आसपास लार्वा मिलने पर वीरवार को 12 लोगों को नोटिस दिए। अब तक 950 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सभी पीएचसी, सीएचसी, सब हेल्थ सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मियों को हर घर जाकर लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने की ड्यूटी लगाई हुई है। डेंगू के संदिग्ध मरीजों की अब तक 937 की जांच हुई है। इनमें से सात ही डेंगू से संक्रमित मिले हैं। जहां पर डेगूं के मरीज मिल रहे हैं। वहां उस परिवार व आसपास के मकानों में बीमार लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग सैंपल ले रहा है। उन घरों के पास लार्वा की जांच कर दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क है और लगातार लार्वा की जांच का कार्य जारी है। यह अभियान अक्तूबर तक जारी रहेगा। बारिश के मौसम में अक्सर घरों के आस-पास, टायरों, खाली बर्तनों, बाल्टियों और कूलरों में पानी जमा हो जाता है जहां डेंगू मच्छर का लार्वा पनपने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने घरों के आस पास सफाई रखें और पानी इकठ्ठा न होने दें। यदि किसी घर में दो या उससे अधिक बार लार्वा पाया जाता है तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed