{"_id":"6a5929542a000e343f024327","slug":"health-department-on-alert-24-ambulances-and-240-health-workers-deployed-jind-news-c-199-1-sroh1006-156826-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 एंबुलेंस और 240 स्वास्थ्य कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 एंबुलेंस और 240 स्वास्थ्य कर्मी तैनात
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु और प्रभावी बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के तहत करीब 24 एंबुलेंस तैनात की गई हैं जिनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस शामिल हैं। इसके अलावा 60 चिकित्सकों और 180 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों व ड्यूटी स्थलों की जानकारी दे दी गई है।
व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु, सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. दिनेश गुप्ता और पीएमओ डॉ. रघबीर पूनिया ने टीमों की जिम्मेदारियों, आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन और तैयारियों की समीक्षा की।
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉक ड्रिल और रिहर्सल भी करवाई गई। सभी टीमों को निर्धारित स्थानों पर भेजकर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का अभ्यास कराया गया व चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और कार्यक्षमता की जांच की गई। विभाग ने प्रधानमंत्री दौरे के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।