फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department finds two dengue positive, number reaches 12

Jind News: स्वास्थ्य विभाग को मिले दो डेंगू पॉजिटिव, संख्या हुई 12

Thu, 26 Sep 2024 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Health department finds two dengue positive, number reaches 12
25जेएनडी37-बुखार से पीडि़त महिला के खून का सेंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभाग
जींद। जिले में डेंगू के मामले धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब डेंगू पॉजिटिव की संख्या 12 हो गई है, जबकि मलेरिया के दो केस भी मिल चुके हैं। डेंगू पॉजिटिव में से एक 39 वर्षीय व्यक्ति रोहतक रोड का रहने वाला है, जबकि दूसरी 21 वर्षीय महिला सुंदर नगर की रहने वाली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने राम काॅलोनी, सुंदर नगर, सुभाष नगर सहित आधा दर्जन कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगो को जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मच्छरजनित रोगों व दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं पर 19 बुखार पीड़ित लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने कहा कि लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता, अपने घर व आसपास सफाई रखने से ही बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। अभियान में मुख्य रूप से स्वास्थ्यकर्मी पवन कुमार, दिनेश, देवेंद्र, जगदीप, औमप्रकाश, मनफूल्र मुकेश, आरती, पूनम, सुमन, दर्शना, अश्मीना, उर्मिला, अंजू, सोनिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जो लोग ज्यादा बीमार हैं, उनके टेस्ट विभाग करवा रहा है। सिविल अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए लैब बनाई गई है। सिविल सर्जन ने लोगों को सलाह दी कि वे बुखार होने पर तुरंत अपने आस-पास के सरकारी अस्पताल में चैकअप करवाएं।
-डाॅ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed