{"_id":"69fcdb9c21d8ae6cfd0b4fe9","slug":"health-check-ups-were-conducted-for-the-elderly-medicines-were-distributed-and-measures-to-protect-against-the-heat-were-suggested-jind-news-c-199-1-sroh1009-152961-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी दवा, गर्मी से बचाव के बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी दवा, गर्मी से बचाव के बताए उपाय
विज्ञापन
07जेएनडी04: शिविर में बुजुर्गों को वितरित की गई दवाइयां। स्रोत : ग्रामीण
जींद। आयुष ग्राम सुलेहड़ा में स्वास्थ्य जागरुकता गतिविधियों के तहत नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शिविर लगाया गया। इसमें वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर पोषण सामग्री वितरित की गई।
शिविर के संयोजक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि बुजुर्गों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दोपहर में बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी पीना चाहिए और सिर को कपड़े से ढककर रखना चाहिए।
साथ ही प्याज, पुदीना का सेवन बढ़ाने की सलाह दी गई ताकि लू और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव हो सके। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जयपाल ने शिविर में मौजूद लोगों को शीतली और शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बुजुर्गों को आयुर्वेदिक उत्पाद द्राक्षावलेह वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि रामफल ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बीपी व शुगर जांच के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।