{"_id":"683c995eb7d6369a0b071663","slug":"he-got-married-for-the-second-time-by-lying-made-his-wife-have-relations-with-others-for-money-jind-news-c-199-1-sroh1006-135622-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: झूठ बोलकर की दूसरी शादी, पैसों के लिए पत्नी के दूसरों से बनवाए संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: झूठ बोलकर की दूसरी शादी, पैसों के लिए पत्नी के दूसरों से बनवाए संबंध
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ आरोपी ने पहले झूठ बोलकर दूसरी शादी की और पैसों के लिए दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला थाना पुलिस ने पति सोमबीर, ससुर जगदीश, सास शकुंतला, कविता, सुनीता और सोमवीर के दोस्त डेल्ला नामक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में नरवाना क्षेत्र के सोमबीर के साथ हुई थी। सोमबीर ने झूठ बोलकर उसके साथ शादी की। सोमबीर पहले से ही शादीशुदा था और तलाक लिए बिना उससे शादी कर ली।
शादी के बाद उसके साथ मारपीट की जाने लगी और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। सोमबीर की मां, पिता और बहनें भी उसका ही पक्ष लेती थीं। आरोप लगाया कि सोमबीर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।
विज्ञापन
यह भी आरोप है कि उसके खुद भी दूसरी महिलाओं के साथ संबंध हैं। उसे भी दूसरों के साथ संबंध बनाकर रुपये कमाने के लिए मजबूर करने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पति समेत छह ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वर्जन
पुलिस ने इस मामले में धारा 3(5), 316 (2), 351 (3) और 85 बीएनएस के तहत आरोपी पति, ससुर, सास, कविता, सुनीता और सोमवीर के दोस्त डेल्ला नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-उषा, जांच अधिकारी, महिला पुलिस थाना जींद