फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HCMS Association paid tribute to those killed in the plane crash

Jind News: एचसीएमएस एसोसिएशन ने विमान हादसे मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 14 Jun 2025 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
HCMS Association paid tribute to those killed in the plane crash
14जेएनडी01: विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखते हुए नागरिक अस्पताल
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन सदस्यों ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की असामयिक मौत पर शोक व्यक्त किया। सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य स्टाफ कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

शोक सभा की अध्यक्षता हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन प्रधान डाॅ. विजेंद्र ढांडा ने की। यहां डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, डाॅ. राजेंद्र, डाॅ. संकल्प, डाॅ. कर्मबीर, डाॅ. सुरजीत मलहोत्रा, डाॅ. विशाल पोरस, डाॅ. पूनम मान, डाॅ. हिना, कमल चुघ, सुनील सैनी मौजूद रहे। प्रधान विजेंद्र ढांडा ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे ने हर किसी के दिल को झकझोर दिया है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उसका दुख बयां नहीं किया जा सकता है। डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। हादसे में विमान यात्रियों की मौत तो हुई ही साथ ही भावी चिकित्सकों की भी मौत हुई। भगवान से प्रार्थना है कि वह पीड़ित परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed