फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryanvi artist's two brothers and a friend booked for rape

जींद: हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा पर महिला को धमकाने व उसके दो भाइयों और एक दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Wed, 15 Dec 2021 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 15 Dec 2021 11:09 PM IST
सार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म के आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Haryanvi artist's two brothers and a friend booked for rape
मासूम शर्मा।

विस्तार

हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने मासूम के दो भाइयों और एक दोस्त के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म के आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। जुलाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया कि गौरव ने उससे किसी इमरजेंसी का बहाना बनाकर 40 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसने यह पैसे मांगे तो उससे कई बार झूठ बोला गया और एक दिन उसको अपने एक जगह बने कमरे में पैसे देने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


जब वह वहां पर पहुंची तो मासूम शर्मा के दोस्त गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद मासूम के भाई विकास व दीपक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा ने उसको जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला की शिकायत पर मासूम शर्मा, दीपक, विकास व गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed