{"_id":"65d8e9f6fe68fd6cea04bf44","slug":"haryanas-revolutionary-heroic-drama-powerfully-staged-jind-news-c-199-1-jnd1001-113420-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा के क्रांतिकारी वीर नाटक का किया दमदार मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा के क्रांतिकारी वीर नाटक का किया दमदार मंचन
Sat, 24 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
नाटक प्रस्तुत करते हुए कलाकार।
सफीदों। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर रास कला मंच की ओर से पांचवें सर्पदमन नाटक उत्सव में हरियाणा के क्रांतिकारी वीर नामक नाटक का कलाकारों ने दमदार मंचन किया। कलाकारों ने हरियाणा के क्रांतिकारियों के जीवन शौर्य और वीरता से भरे इतिहास का खूबसूरती से मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने जमकर सराहा।
नाटक के माध्यम से बताया गया कि शेर नाहर सिंह, पंडित नेकीराम शर्मा, लाला हुकुम चंद्र जैन, मिर्जा मुकीम चंद्र बेग तथा राव तुला राम जिन्होंने अपनी वीरता व बलिदान से मातृभूमि भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया। परंतु दुर्भाग्य का विषय है कि हमें शुरुआत से ही आधा-अधूरा इतिहास पढ़ाया गया और हमारे बुजुर्गों के बलिदान और शहादत की गाथा हमारे सामने नहीं आ सकी। आजादी में हरियाणा के लोगों का योगदान भी भारत के अन्य प्रदेशों के लोगों के भांति अतुलनीय रहा है। नाटक के माध्यम से हरियाणा के क्रांतिवीरों, आजादी के अनकहे किस्सों और नायकों के आदर्शों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर डाॅ. रुचि भारद्वाज, रामेश्वर दास गुप्ता, साधुराम बंधु, नरेश सिंह बराड़, उषा बराड़, मुकेश थनई, कविता शर्मा, रुचि कंसल, संजीव पुंडीर, यशपाल सूरी, अरविंद शर्मा व नीलम कंसल मौजूद रही।