{"_id":"6613bddab4954bd25f0720a5","slug":"haryana-wrestler-pushpendra-malik-won-hind-kesari-title-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जैजैवंती के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने जीता हिंद केसरी खिताब, किया जाएगा जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जैजैवंती के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने जीता हिंद केसरी खिताब, किया जाएगा जोरदार स्वागत
Mon, 08 Apr 2024 03:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:20 PM IST
सार
पहलवान पुष्पेंद्र मलिक का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। मलिक ने हिमाचल के बलद्वारा में आयोजित कुश्ती दंगल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिंद केसरी का खिताब जीता है।
विज्ञापन
जैजैवंती के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने जीता हिंद केसरी खिताब
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद के जुलाना के जैजैवंती गांव के पहलवान पुष्पेंद्र मलिक ने हिमाचल के बलद्वारा में आयोजित कुश्ती दंगल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिंद केसरी का खिताब जीता है। उन्होंने खिताब जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर विजेता पहलवान का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
पुष्पेंद्र मलिक के पिता रिसालदार कुलदीप मलिक ने बताया कि उनके परिवार का सपना था कि उनका बेटा ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीते। पुष्पेंद्र मलिक इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। पुष्पेंद्र मलिक इससे पहले 9 बार नेशनल में मेडल जीत चुका है।
इसके अलावा जुनियर एशियन और भारत केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुका है। 7 अप्रैल को हिमाचल के बलद्वारा में आयोजित कुश्ती दंगल में पुष्पेंद्र मलिक ने महाराष्ट्र के पहलवान सिकंदर शेख को 5 मिनट में चित कर हिंद केसरी खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पुष्पेंद्र मलिक ने कुश्ती की शुरूआत छोटूराम स्कूल गतौली से की। उसके बाद प्रताप स्कूल में साई कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच ओमप्रकाश दहिया और फिलहाल राईपुर अखाड़ा में कोच कुलदीप सहरावत कोच के निर्देश में प्रशिक्षण जारी रखे हुए हैं। परिजनों को उम्मीद है कि उनका बेटा ओलंपिक में देश के नाम गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने का काम करेगा।