फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Utsav from tomorrow, students will show talent in 19 genres

Jind News: हरियाणा उत्सव कल से, विद्यार्थी 19 विधाओं में दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 04 Nov 2024 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana Utsav from tomorrow, students will show talent in 19 genres
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पांच नवंबर से दो दिवसीय हरियाणा उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा उत्सव हरियाणा राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला और विविधता को प्रदर्शित करने वाला एक प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है।
विज्ञापन

इसे हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है और इसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। उत्सव का उद्देश्य राज्य की पारंपरिक लोक कला, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और भोजन को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस प्रकार के आयोजन करके विश्वविद्यालय प्रदेशभर में सराहनीय भूमिका निभा रहा है। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि उत्सव में मुख्य आकर्षण में लोक नृत्य जैसे घूमर, सांग, रागनी और अन्य पारंपरिक नृत्य शामिल होते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिसर में चार स्टेज सुसज्जित किए गए हैं और प्रत्येक स्टेज के लिए कमेटी का गठन किया गया है। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशालय के निदेशक डॉ. विजय कुमार, सहायक निदेशिका डॉ. ममता ढांडा ने बताया कि पिछले वर्ष 2023 में 17 विधाएं शामिल थीं और अबकी बार 19 विधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

पांच और छह नवंबर को ये होंगे कार्यक्रम

पांच नवंबर को स्टेज एक पर इनॉग्रेशन कार्यक्रम, पॉप सॉन्ग हरियाणवी, हरियाणवी रितौल्स, हरियाणवी फैशन शो, रशिया ग्रुप डांस होगा। स्टेज 2 पर हरियाणवी शायरी, रागनी, हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, फोक कॉस्टयूम फीमेल, स्टेज-3 पर सांग, स्टेज-4 पर ऑन द स्पॉट पेंटिंग ऑन हरियाणवी जनजीवन होगा। छह नवंबर को स्टेज एक पर हरियाणवी लोक आर्केस्ट्रा, हरियाणवी सोलो डांस (मेल), हरियाणवी स्किट, ग्रुप डांस हरियाणवी, प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा। स्टेज-2 पर हरियाणवी सोलो डांस (फीमेल), लोकगीत, टिट-बिट कंपीटिशन, मोनो एक्टिंग, फोक कॉस्टयूम (मेल), स्टेज तीन पर सांग की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed