फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana team defeated Uttar Pradesh in a tough match

हरियाणा की टीम ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को हराया

Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana team defeated Uttar Pradesh in a tough match
अंक लेकर जा रहे खिलाड़ी को रोकते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों । नई अनाजमंडी में चल रही जस्ट कबड्डी लीग के सीजन-11 में वीरवार रात को 55 किलोग्राम भार वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले हुए। इसमें पहला मैच हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश के बीच हुआ। कांटे की टक्कर में हरियाणा की टीम तीन अंकों से विजयी रही। हरियाणा ने 22 अंक हासिल किए जबकि उत्तरप्रदेश की टीम ने 19 अंक की जुटा पाई।
विज्ञापन

दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के बीच हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम 9 अंकों से विजेता बनी। हिमाचल प्रदेश की टीम ने 44 अंक बनाए जबकि राजस्थान की टीम 35 अंक ही बना पाई। तीसरा मैच मुंबई तथा तमिलनाडु के बीच हुआ। यह मैच मुंबई की टीम 15 अंकों से जीत लिया। मुंबई की टीम ने 42 अंक बनाए जबकि तमिलनाडु की टीम 27 अंकों पर ही सिमट गई। हैदराबाद तथा कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में हैदराबाद ने छह अंकों से जीत दर्ज की। हैदराबाद की टीम ने 29 अंक बनाए जबकि कोलकाता की टीम ने 23 अंक बनाए। मध्यप्रदेश तथा दिल्ली के बीच हुआ मैच मध्यप्रदेश की टीम दो अंकों से जीता। मध्यप्रदेश की टीम ने 36 तथा दिल्ली की टीम ने 34 अंक बनाए। एक अन्य मैच में बंगलुरू ने गुजरात को 11 अंकों के अंतर से हराया। बंगलुरू की टीम ने 37 अंक हासिल किए जबकि गुजरात की टीम 26 अंक ही जुटा पाई।
विज्ञापन

जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल ने बताया कि अब प्रतियोगिता शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक होगी। इसमें प्रतिदिन छह मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में मुख्य स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अलग-अलग भार वर्ग में करीब 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को हुए मैचों में हरियाणा के ओम सिंह, हिमाचल प्रदेश के बिट्टू, मुंबई के रुस्तम, कोलकात्ता के अंकित, मध्यप्रदेश के नवनीत, बंगलुरु के खिलाड़ी सालापुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर जस्ट कबड्डी लीग की उपप्रधान महिला संगीत सोनी, सचिव रोशन शर्मा, स्टाफ से ज्योति, आरती, सोनिया, प्रीति सोकिन, संदीप, रेफरी रेखा, विक्रम, अजय, पूजा एंकर विकास यादव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
08जेएनडी17 : अंक लेकर जा रहे खिलाड़ी को रोकते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed