फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Khap Panchayat came out in support of wrestlers

Haryana: पहलवानों के समर्थन में उतरीं खाप पंचायत, साक्षी व बजरंग से फैसला वापस लेने का करेंगे अनुरोध

Sat, 23 Dec 2023 08:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 08:27 PM IST
सार

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने बृजभूषण समर्थक को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाकर धोखा किया है। कुश्ती संघ पर बृजभूषण के समर्थक का कब्जा होने से अखाड़े खाली होने का अंदेशा जताया है। 

विज्ञापन
Haryana: Khap Panchayat came out in support of wrestlers
पत्रकारों से बातचीत करते कंडेला खाप के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले की सभी 24 खापों के सांझा सर्वखाप अध्यक्ष मंडल ने पहलवानों को समर्थन देते हुए बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर एतराज जताया है। खापों ने कहा कि वह पहलवानों के साथ हैं और साक्षी मलिक के कुश्ती से संन्यास और बजरंग पूनिया के पद्मश्री लौटाने के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील करते हैं।

विज्ञापन


कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश, माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र सिंह संधू, प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर, नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान, कंडेला खाप के प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ी देश का गौरव हैं। साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने, बजरंग पूनिया द्वारा पद्मश्री लौटाने के फैसले से खापों को भी ठेस पहुंची है और खापें उनके समर्थन में खड़ी हैं। उनकी मांग है कि फेडरेशन को ऐसे लोगों से मुक्त करवाया जाए, जिससे खिलाड़ी इस तरह के फैसले लेने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


खाप प्रतिनिधि दिलबाग कुंडू, सोमदत्त शर्मा, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के फैसले से तो अखाड़े खाली हो जाएंगे। पद्मश्री खिलाड़ी बजरंग पूनिया को प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा और मजबूरी में वह सड़क पर अपना अवॉर्ड रखकर चले गए। खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और न ही राजनीतिक लोग शामिल किए जाने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मेद सिंह जागलान ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया था कि फेडरेशन का अध्यक्ष बृजभूषण शरण का कोई नजदीकी नहीं बनेगा बल्कि महिला को अध्यक्ष बनाया जाएगा। सरकार ने खिलाड़ियों के साथ धोखा किया है।


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मामले से नहीं काेई लेना देना
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले में शनिवार को पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, रणधीर रेढू, जगत सिंह रेढू, कृष्ण कंडेला, रमेश, अजमेर दालमवाला, भूरा कंडेला, राजेश शाहपुर तथा पाल सिंह ने कहा कि इससे खाप व जाटों का कोई लेना देना नहीं है। जिस समय डेढ़ साल तक किसानों का दिल्ली में आंदोलन चला, उस समय जगदीप धनखड़ ने किसानों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। यह एक भाजपा की सोची-समझी साजिश है। देश में भाजपा जाति-पाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed