फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana government is being run from Delhi, Punjab CM is spoiling brotherhood by stopping water

Jind News: हरियाणा सरकार दिल्ली से चल रही, पंजाब सीएम पानी रोक बिगाड़ रहे भाईचारा

Sun, 18 May 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Haryana government is being run from Delhi, Punjab CM is spoiling brotherhood by stopping water
18जेएनडी10: दि​ग्विजय सिंह चौटाला जजपा के अर्बन इस्टेट पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते
जींद। जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने अर्बन एस्टेट स्थित पार्टी कार्यालय में कहा कि आज प्रदेश की सभी पार्टियों को प्रदेश के वर्तमान मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन

आज प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिलाओं की आबरू से खिलवाड़ हो रहा है। पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाने से केंद्र सरकार पीछे हट रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर सभी दल जनता के मध्य जाएं।
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा जजपा संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है। वह भाजपा की नाकामियों को लेकर जल्द ही प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएगी। जहां पर जनता को भाजपा की गलत नीतियों से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर भांखड़ा डैम पर ताला लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर बंधक बनाया, लेकिन प्रदेश सरकार हरियाणा के किसानों को पानी दिलवाने के लिए कोई काम नहीं कर रही। सरकार केंद्र की कठपुतली बनी हुई है। देश में हिंदू मुस्लिम तो प्रदेश में जातीय मुद्दों पर राजनीति भाजपा कर रही है। भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री ने देश की जाबांज बेटी सोफिया कुरैसी पर भी गलत टिप्पणी कर अपनी व पार्टी की नीति को उजागर किया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा अगर पानी पर फैसला जल्द नहीं आता तो वह भांखड़ा व एसवाईएल के पानी के लिए आंदोलन करेंगे, ताकि प्रदेश के किसानों को फसलों के लिए प्रर्याप्त पानी मिल सके। इस अवसर पर जिला प्रधान जोरा सिंह, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जिला प्रेस प्रवक्ता विकास जांगड़ा, सुनील कंडेला, कर्मपाल ढुल, गुरदीप सांगवान, जयपाल मलिक, सुशीला मलिक, कृष्णा बधाना, अमिता ढांडा व नीलम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed