{"_id":"6589b123dfe6d572fd02ea46","slug":"haryana-congress-state-president-gave-statement-regarding-vice-president-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झुका हुआ जाट और टूटी खाट किसी काम नहीं आती, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को लेकर दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: झुका हुआ जाट और टूटी खाट किसी काम नहीं आती, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को लेकर दिया बयान
Mon, 25 Dec 2023 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:13 PM IST
सार
सफीदों में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री को झूठा बताते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। कहा कि आज भाजपा की नीतियों से देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त आ चुकी है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि झुका हुआ जाट और टूटी खाट किसी काम नहीं आती। आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जाटों की याद आ रही है। जब देश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे थे और राकेश टिकैत की आंखों से आंसू निकले थे, उस समय उन्हें जाट की याद नहीं आई, क्या राकेश टिकैत जाट नहीं हैं।
विज्ञापन
जब दिल्ली में हमारी बहन-बेटियों को घसीटा जा रहा था, उस समय उन्हें जाटों की याद नहीं आई, क्या हमारी बेटी साक्षी मलिक जाट नहीं है। यह सब जाटों के नाम पर लोगों को मुद्दों से भटकाने का एक ढकोसला है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार की सुबह कांग्रेस नेता जगबीर ढिगाना और प्रमोद सहवाग के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि उपराष्ट्रपति को उस दिन सोचना चाहिए था, जब दिल्ली किसान आंदोलन में 750 किसान इसकी भेंट चढ़ गए। इनमें 80 प्रतिशत किसान थे। कहा कि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो लोकतंत्र व संविधान दोनों खतरे में होंगे।
विज्ञापन
इसलिए लोगों को लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस का साथ देना होगा। लोकतंत्र के लिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है। कहा कि जो सांसद संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की पोल खोलने का प्रयास कर रहे थे, उनको निलंबित कर दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।
आज भाजपा की नीतियों से देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त आ चुकी है। दूसरी पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 33 से ज्यादा पूर्व विधायक भाजपा-जजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
केंद्र और प्रदेश की सरकार को बताया झूठा
सफीदों में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री को झूठा बताते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले गारंटी दी थी कि देश के अंदर कोई ऐसा सिर नहीं रहेगा, जिस पर छत नहीं हो। हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में घूमेंगे। 100 दिन में महंगाई खत्म कर देंगे। स्मृति इरानी 250 रुपये में गैस सिलिंडर देने की बात कहती थीं। यह सब भाजपा नेताओं ने जुमले फेंके थे और जनता इनके बहकावे में आ गई।
जनता से कहा कि अब आपको फैसला लेना होगा कि जुमलेबाजों की सरकार से छुटकारा पाना है या नहीं। उदयभान ने कहा कि 22 वर्ष पहले भी जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, तब भी संसद पर हमला हुआ था।
भाजपा के शासनकाल में ही पुलवामा हमला हुआ और हमारे सैनिक शहीद हो गए। पठानकोट में आईएसआई के एजेंट भी इनके राज में घुसे थे। कंधार में चार उग्रवादियों को बिरयानी खिलाते हुए यही लोग छोड़कर आए थे। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है।