फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Birendra Singh targets JJP, if Dushyant contests from Uchana, says he will get less votes than Naina

Haryana: बीरेंद्र सिंह ने JJP पर साधा निशाना, बोले- दुष्यंत उचाना से चुनाव लड़ें तो नैना से भी कम वोट मिलेंगे

Sat, 06 Jul 2024 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 09:02 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह बोले कि हरियाणा में 70 प्रतिशत मतदाता भाजपा को हराने के पक्ष में है। सिंह ने कहा कि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में लोकसभा चुनाव में आए हैं, उससे बेहतर विधानसभा चुनाव में आएंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Birendra Singh targets JJP, if Dushyant contests from Uchana, says he will get less votes than Naina
सूरजमल श्योकंद के निवास पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के उचाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़ते हैं तो उनको नैना चौटाला से भी कम वोट मिलेंगे। वे शहर के नरवाना बाईपास पर सूरजमल श्योकंद के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो परिणाम कांग्रेस के पक्ष में लोकसभा चुनाव में आए हैं, उससे बेहतर विधानसभा चुनाव में आएंगे। 10 साल में भाजपा सरकार ने लोगों की परेशानी को बढ़ाने का काम किया है। आज प्रदेश के मतदाता भाजपा को हराने की सोच रहे हैं। भाजपा की जो सोच है वह लोगों को पसंद नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सीएम को बदला, मगर उसका उनको कितना फायदा हुआ है ये सबके सामने है। हरियाणा के मतदाता छह माह पहले अपना ही मन बना लेते हैं कि किसको वोट करना है। मतदाता फिर अपना मन नहीं बदलता, बेशक सीएम बदलो, कुछ भी बदलो। प्रदेश का 70 प्रतिशत मतदाता भाजपा को हराने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। दुष्यंत चौटाला के 10 विधायक हैं, जो अलग-अलग बंटे हुए हैं। जजपा बिखरी हुई पार्टी है, इसलिए ये नहीं कह सकते कि वह 10 विधायकों की पार्टी है। इस अवसर पर सूरजमल श्योकंद, रमेश, पूर्व पार्षद जयभगवान जोगी, रोहताश श्योकंद, बुल्ला श्योकंद, पूर्व पार्षद राजेश ग्रोवर, ईश्वर श्योकंद, महेंद्र, रमेश, सुरेश जितेंद्र श्योकंद, राजेश श्योकंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed