फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Birendra Singh claimed that two MLAs will join Congress with him

Haryana: बीरेंद्र सिंह के दावे ने मचाई खलबली, बोले- दो विधायक मेरे साथ होंगे कांग्रेस में शामिल

Fri, 29 Mar 2024 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 09:25 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह के दावे ने राजनीतिक मैदान में खलबली मचा दी है। बेटे बृजेंद्र सिंह के बाद बीरेंद्र सिंह जल्द अपने समर्थकों संग कांग्रेस में एंट्री करेंगे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेजेपी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि रिजर्व खिलाड़ी है। 

विज्ञापन
Haryana: Birendra Singh claimed that two MLAs will join Congress with him
कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के बाद उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी अपने साथियों के साथ जल्द कांग्रेस में एंट्री करेंगे। शहर के 40 फीटा रोड पर स्थित पूर्व सरपंच हवा सिंह करसिंधु के निवास पर पहुंचने के साथ-साथ दाड़न खाप प्रधान सूरजमल श्योकंद ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

विज्ञापन


अनिल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब वो कांग्रेस में एंट्री करेंगे तो उनके साथ हरियाणा के दो मौजूद विधायक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। ये विधायक कौन होंगे इस बारे में बताने से इंकार करते हुए कहा कि जब ये कांग्रेस में शामिल होंगे तो अपने आप पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी तो गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था।
विज्ञापन


जेजेपी पार्टी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा के रिजर्व खिलाड़ी है। जिस तरह से मैचों में रिजर्व खिलाड़ी टीम में रखे जाते हैं उसी भूमिका में जेजेपी आज नजर आ रही है। बीजेपी जिसे चाहेगी उसे ही जेजेपी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यदि उनके कहे अनुसार हरियाणा में कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। कार्यक्रम अगर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में हुआ तो वहां हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने की तिथि और स्थान हाईकमान ही तय करेगा।

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार के दस साल के शासनकाल से हर कोई तंग है। हर किसी को पोर्टल के चक्कर में उलझा कर रख दिया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत, अयोध्या में राम मंदिर के बाद जो ग्राफ भाजपा का बढ़ा था वो अब नीचे आने लगा है।


इसका कारण दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करना, इलेक्टोरल बाॅन्ड का मुद्दा सामने आने के बाद जनता सब सच्चाई जान चुकी है। ये तीनों मुद्दे भाजपा सरकार की हार का कारण बनेंगे। इंडिया गठबंधन एक विपक्ष का संयुक्त रूप है। इस अवसर पर सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, संजीव डूमरखा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed