फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Accident: Speeding car overturned on 152-D in Jind, two youth died

Haryana Accident: जींद में 152-डी पर तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवकों की मौत, घूमने जा रहे थे चंडीगढ़

Wed, 12 Jun 2024 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 09:21 PM IST
सार

दोनों युवक चरखी दादरी के गांव हड़ौदी कलां के रहने वाले थे। दोनों चंडीगढ़ घूमने जा रहे थे। सूचना पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Haryana Accident: Speeding car overturned on 152-D in Jind, two youth died
शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के नंदगढ़ गांव के पास नारनौल-अंबाला नेशनल हाईवे 152-डी पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरखी दादरी से चंडीगढ़ घूमने जा रहे दो युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


चरखीदादरी जिले के गांव हड़ौदी कलां का निवासी 22 वर्षीय नवीन अपने दोस्त गांव के ही 25 वर्षीय अंकित, चंडीगढ़ घूमने की बात कहकर सुबह चार बजे घर से निकले थे। जब उनकी कार गांव नंदगढ़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पास से मिले दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन


दोनों के बीच थी गहरी दोस्ती
बताया जा रहा है कि नवीन और अंकित के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों कार से चंडीगढ़ घूमने के लिए निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि हाईवे पर कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा, इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस ने मृतक अंकित के पिता हनुमंत के बयान पर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जुलाना थाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि हादसा इतेफाकिया हुआ है। दोनों युवक चंडीगढ़ घूमने के लिए निकले थे। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed