फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hanuman is the embodiment of strength, devotion, dedication, service and sacrifice: Acharya

शक्ति, भक्ति, समर्पण, सेवा और त्याग की मूर्त हैं हनुमान : आचार्य

Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hanuman is the embodiment of strength, devotion, dedication, service and sacrifice: Acharya
13जेएनडी14-माता वैष्णवी धाम में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु - फोटो : संवाद
जींद। आचार्य पवन शर्मा ने माता वैष्णवी धाम में प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को कहा कि भगवान हनुमान अत्यंत शक्ति संपन्न और परम पराक्रमी तो हैं। वह अत्यंत बुद्धिमान, शास्त्रों के पारंगत विद्वान, परम नीतिज्ञ और सरलता की मूर्त भी हैं। उनके तन-मन और प्राणों में भगवान राम इस प्रकार व्याप्त हो गए हैं कि उनका श्रीराम से पृथक अस्तित्व ही नहीं रह गया है।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा भक्ति, शक्ति, समर्पण, सेवा और त्याग की मूर्ति बजरंग बली हैं। आज की विकट परिस्थितियों में जब मानव अपने दायित्व के प्रति विमुख हो रहा है, भगवान हनुमान का चरित्र सर्वाधिक प्रासंगिक और अनुकरणीय है। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया और मधुर भजनों के माध्यम से हनुमान का गुणगान किया। समाजसेवी सोमवीर पहलवान और नगर परिषद पूर्व चेयरपर्सन डॉ. सुदेश देवी ने सहपरिवार भगवान हनुमान की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर आईडी शर्मा, सुभाष पाहवा, भाल सिंह कुंडू, अशोक गुलाटी, कार्तिकेय शर्मा, नरेंद्र धींगड़ा, आरके कोहली और सतीश जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed