फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   hansi road sewerage treatment plant to be increased from 15 to 22 mld capacity

15 से बढ़ाकर 22 एमएलडी क्षमता का किया जाएगा हांसी रोड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Fri, 17 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hansi road sewerage treatment plant to be increased from 15 to 22 mld capacity
प्लांट में अपग्रेड करने के लिए चल रहा कार्य। - फोटो : Jind
पांच साल पहले हांसी रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने का काम इसी साल पूरा हो जाएगा। इससे जहां सीवरेज से आने वाले पानी को साफ कर जल्दी निकाला जा सकेगा, वहीं प्लांट से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता भी अच्छी होगी। फिलहाल 25 बॉयो ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) गुणवत्ता का पानी निकलता है, जो नए उपकरण लगने बाद दस बीओडी से कम हो जाएगा। इस परियोजना पर आठ करोड़ 32 लाख 64 हजार रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पांच साल पहले हांसी रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया था। इसके बाद शहर की आबादी व दायरा काफी बढ़ गया है। ऐसे में 15 मिलियन लीटर डेली (एमएलडी) से बढ़ाकर प्लांट की क्षमता 22 एमएलडी की जा रही है। इस परियोजना पर तीन साल पहले काम शुरू हुआ था। फिलहाल इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद मशीन लगाई जानी है। मशीनरी की जांच के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गए हुए हैं। इस प्लांट से फिलहाल द्वितीय श्रेणी का पानी निकल रहा है। इसका बीओडी 30 से कम रहता है। वहीं आधुनिक मशीन लगने के बाद बीओडी 10 से भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

किसानों को होगा लाभ
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाला पानी जलालपुर कलां, जलालपुर खुर्द, जाजवान, ईंटल, संगतपुरा सहित कई गांवों में किसान सिंचाई के लिए प्रयोग करते हैं। ऐसे में नई परियोजना शुरू होने के बाद किसानों को जहां अधिक पानी मिलेगा, वहीं सिंचाई के लिए इसकी गुणवत्ता भी सही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मापी जाती है गुणवत्ता
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता बॉयो ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) में मापी जाती है। इसके अलावा इसमें कई और तत्व होते हैं। फिलहाल प्लांट से 25 बीओडी गुणवत्ता का पानी निकल रहा है। इसके अतिरिक्त इसमें सीओडी 100 से अधिक रहती है। टीएसएस 20 व पीएच करीब आठ रहता है।

हांसी रोड पर जनस्वस्थ्य विभाग के 15 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए आधुनिक मशीन लगाई जा रही हैं। इससे पानी की गुणवत्ता काफी अच्छी होगी। वहीं शहर से निकलने वाले पानी को जल्द ट्रीट किया जा सकेगा।
एसके शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed