{"_id":"633c8587e410630c203ef5fb","slug":"guava-and-lemon-orchards-will-be-set-up-in-550-acres-grant-will-also-be-available-jind-news-rtk659941686","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानी विभाग लगाएगा 550 एकड़ में अमरूद व नींबू के बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानी विभाग लगाएगा 550 एकड़ में अमरूद व नींबू के बाग
विज्ञापन
जींद। बागवानी विभाग इस बार जिले में 550 एकड़ में अमरूद व नींबू के बाग लगाएगा। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं। अमरूद व नींबू के बागों को बढ़ावा देने के लिए विभाग इस पर होने वाले खर्च का 50 प्रतिशत अनुदान भी किसानों को देगा।
जिला बागवानी विभाग किसानों का परंपरागत खेती से रुझान कम करने के लिए बागवानी की फसलों पर अनुदान देकर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।जिला बागवानी अधिकारी विजय पानू ने बताया कि इसके लिए किसानों से विभाग ने आवेदन मांगे हैं, ताकि सर्दी शुरू होने से पहले ही बाग लगाया जा सके। इस पर विभाग की तरफ से तीन किस्तों में अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसमें प्रथम किस्त में पहली साल तीस हजार रुपये, दूसरे और तीसरे साल दो किस्त दस दस हजार रुपये की दी जाएंगी। यह किस्त बागवानी विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद जारी किए जाएंगे, ताकि पता चल सके कि किसान के खेत में बाग की फसल है या नहीं। इस योजना का लाभ एक किसान दस एकड़ तक ले सकता है। किसानों को आवेदन होर्टनेट डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद विभागीय अधिकारी किसानों को इसके लिए मंजूरी देंगे। जिसके बाद किसान को मान्यता प्राप्त नर्सरी या यूनिवर्सिटी से पौधे खरीदकर लगाने होंगे। इनका बिल विभाग के कार्यालय में जमा करवाने के बाद अनुदान राशि का लाभ मिलेगा।
बाक्स
प्राकृतिक आपदा पर 72 घंटे में करवाए रजिस्ट्रेशन
प्राकृतिक आपदा के कारण बागवानी की फसल खराब होने पर किसानों को आपदा के 72 घंटे के अंदर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, ताकि समय रहते किसानों को फसल खराब का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
बाक्स
अब तक 130 एकड़ में लगाए बाग
जिला बागवानी विभाग ने अब तक जिले को मिले 550 एकड़ के टारगेट में से 130 एकड़ में बाग लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा अब इस टारगेट को पूरा करने के लिए खंड स्तर पर सभी एचडीओ को शिविर लगाकर किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक करने के लिए डीएचओ ने निर्देश दिए हैं।