फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guarantor beaten for not paying money, three named

Jind News: रुपये नहीं देने पर गारंटर को पीटा, तीन नामजद

Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Guarantor beaten for not paying money, three named
सफीदों। सिल्लाखेड़ी गांव के निकट रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने पर सफीदों थाना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मलार गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी सुमित तथा सिल्लाखेड़ी गांव निवासी बिट्टू उसके जानकार हैं। सुमित और बिट्टू का आपस में रुपयों का लेनदेन है। बिट्टू को सुमित से रुपये लेने थे। कुछ दिन पहले उसने दोनों के बीच रजामंदी करवा दी थी। वह बिट्टू के रुपयों का गारंटर बन गया था। सुमित समय पर बिट्टू के पूरे रुपये नहीं दे सका। अब बिट्टू उससे रुपये मांग रहा था। 3 जुलाई को वह अपने जानकार आशीष के साथ स्कूटी पर सवार होकर सफीदों से गांव मलार जा रहा था। जब वह सिल्लाखेड़ी गांव के पास पहुंचा तो बिट्टू, उसके भाई चिंटू, उसका चचेरा भाई अरविंद खड़े हुए थे।
विज्ञापन

बिट्टू उसे स्कूटी से उतार दिया और आशीष उसे लेकर चला गया। बिट्टू व चिंटू ने उसी समय रुपये मांगने लगे। जब उसने कहा कि वह सुनील से रुपये दिलवा देगा तो दोनों बहस करने लगे। धमकाते हुए उसे खेत में बने कोठे में ले गए। वहां पर बिट्टू का चचेरा भाई मिनी व अन्य भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद उनका भाई अनिल आया और उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सुनील की शिकायत पर सिल्लाखेड़ी गांव निवासी बिंटू, चिंटू तथा मिनी के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed